बंशीधर नगर में डैम सुंदरीकरण योजना का शिलान्यास, बनेगा नया पर्यटन स्थल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। नगर पंचायत क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय के इंतजार के बाद बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को नगर पंचायत द्वारा अमृत भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बभनी खाड़ डैम सुंदरीकरण योजना का शिलान्यास किया गया।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत नगर पंचायत प्रशासक राज कमल की उपस्थिति में जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे और प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे द्वारा नारियल फोड़कर की गई।

प्रशासक राज कमल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित बभनी खाड़ डैम का व्यापक विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। डैम परिसर में हरित क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और पथवे जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद यह स्थान न केवल स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह स्थल सुबह-शाम टहलने, परिवार संग समय बिताने और सामाजिक आयोजनों के लिए आदर्श स्थान बनेगा।

नगर पंचायत प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि योजना के कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके।

शिलान्यास के मौके पर कनीय अभियंता धर्मेंद्र चौधरी, सुधीर सिंह, नवनीत कुमार, प्रियांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!