सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को कांडी प्रखंड के सड़की गांव में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय सड़की निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग कलावती देवी के घर पहुंचे। कलावती देवी ने प्रखंड प्रमुख की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
कलावती देवी के पिता स्वर्गीय कृष्णा पासवान का निधन हो चुका है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन प्रखंड प्रमुख का उनके घर पहुंचकर राखी बंधवाना गांव में चर्चा का विषय बना रहा। राखी बंधवाने के बाद पिंकू पांडेय ने कलावती देवी को भरोसा दिलाया कि भाई के रूप में वे उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद करेंगे।
इस दौरान कलावती देवी ने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं है। मोबाइल नहीं होने के कारण वह अपने भाई से नियमित रूप से संपर्क नहीं कर पाती हैं और अपना हाल-समाचार भी नहीं बता पातीं। बहन की परेशानी सुनकर प्रखंड प्रमुख ने उन्हें मोबाइल फोन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर सड़की गांव में राखी की डोर महज एक रस्म नहीं रही, बल्कि भाई-बहन के बीच अपनत्व, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देती नजर आई। दिव्यांग बहन के घर पहुंचकर राखी बंधवाने और उसकी परेशानी सुनकर मदद का भरोसा देने की पहल ने रक्षाबंधन को यादगार बना दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिखा संगम

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
    error: Content is protected !!