सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर।
बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को तुलसीदामर गांव के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी बलभद्र कुमार के पुत्र अभय कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अभय कुमार बंशीधर नगर से अपने घर लौट रहे थे और फिर मां के साथ खरीदारी के लिए भवनाथपुर जाने की योजना थी। इसी दौरान तुलसीदामर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अभय को अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!