Location: पलामू
मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनातू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी गुंजन यादव उम्र 30 वर्ष पत्नी सविता देवी उम्र 25 वर्ष एक अन्य महिला मंजू देवी उम्र 29 वर्ष का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में घायल गुंजन यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी का इलाज करवाने मेदनीनगर शहर आया था। इलाज करवाने के बाद शाम को तीनो बाइक से अपने घर लौट रहे थे।इसी बीच रास्ते में लेस्लीगंज गांव में उनकी बाइक की एक दूसरे बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों महिलाओ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में तीनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।











