ब्रेकिंग न्यूज:भवनाथपुर में युवक को गोली मारकर हत्या

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केतार मुख्य पथ स्थित आसना बांध यात्री शेड में अहले सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भवनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
प्रथम दृष्टया शव को देखने से युवक की कनपटी में गोली लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक ओझा-गुणी का काम करता हो सकता है, हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
घटनास्थल से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बोतल, एक ग्लास और चावल बरामद किया है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ सतेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, केतार थाना प्रभारी संतोष रवानी सहित भवनाथपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!