Location: पलामू
मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में 32 वर्षीय पेप्सी सिंह की मौत हो गयी।इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि पेप्सी सिंह नावाजयपुर थाना क्षेत्र के तीसीबार का रहने वाला था।वह मनातू में रिश्तेदार के घर गया था।वापस लौटने के क्रम में सिमरी मोड़ के पास उसका बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हैं. जिसे इलाज के लिए मेदिनीनगर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर हैं।वही घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।











