सहकार भारती पलामू के द्वारा सहकारिता सप्ताह मनाया गया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।संघ कार्यालय राजा भाऊ स्मृति भवन मेदिनीनगर पलामू के सभागार में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव श्री राधेश्याम कुमार जयसवाल जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीयता सोसल मीडिया प्रमुख डा• अंकेश मिश्रा जी (मोतिहारी बिहार), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती डा• सुमन अखौरी जी, जिला सचिव राधेश्याम कुमार जयसवाल जी, जिला अध्यक्ष मणिशंकर शर्मा जी के द्वारा संयुक्त रूप से सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मण राव इनामदार जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पाजंली एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सुमन अखौरी जी के द्वारा सहकार भारती का संक्षिप्त परिचय कराया गया और इसके बाद हमारे मुख्य अतिथि डा• अंकेश मिश्रा जी (मोतिहारी बिहार) के द्वारा सहकार भारती का उद्देश्य, संकल्प, संगठन का कार्यप्रणाली पर विस्तृत और विशेष रूप से प्रकाश डाला गया और बताया गया कि सहकार भारती समाज के सबसे कमजोर वर्ग का आर्थिक उन्नति एवं विकास कैसे करती है लोग इसके साथ क्यों जुड़े। अंत में उन्होंने बताया कि सहकार भारती सहकारिता में शुद्धी ,संवृद्धि का कार्य करती है जिससे सहकारिता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनका आर्थिक कल्याण हो सके। इसके साथ ही मणिशंकर शर्मा जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और अंतिम में श्री राजमुनि सिंह जी के द्वारा समापन मंत्र के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सुषमा देवी, सरिता सिन्हा, पुनम देवी, पुनम कुअंर, मंजू देवी, संगिता सिन्हा, सोनी देवी, उर्मिला देवी,सुमित कुमार ,संतोष कुमार आदि लोग उपस्थिति हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!