सगे भाई ने युवक को बांधकर दी अमानवीय यातनाएं, पुलिस ने कराया मुक्त

Location: Garhwa

गढ़वा। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरैया अशोक बिहार मोहल्ले में बुधवार की रात सामने आई। पारिवारिक विवाद में सगे भाई ने ही अन्य परिजनों के साथ मिलकर युवक को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा और पूरी रात उसी हालत में छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय रणजीत कुमार, पिता मानिक चंद साव, निवासी अशोक बिहार मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

जानकारी के अनुसार मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि रणजीत के भाई व अन्य परिजनों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और बेरहमी से पिटाई की। रात भर उसे उसी हालत में रखा गया और पेड़ से बांधकर पानी डालते हुए लगातार पीटा गया। इस अमानवीय कृत्य को लोग देखते रहे, लेकिन कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटना की सूचना किसी ने गढ़वा थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और रणजीत को मुक्त कर अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपित भाई समेत कई परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है, जैसे ही आवेदन मिलेगा, विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!