सगमा पंचायत सचिवालय में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

Location: सगमा

सगमा। प्रखंड अंतर्गत घघरी पंचायत सचिवालय में बुधवार को योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन मुखिया सरोज देवी की अध्यक्षता में और बीडीओ सतीश भगत की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सतीश भगत, जिप सदस्य अंजू यादव, पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव, प्रखंड प्रमुख अजय साह, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बीडीओ सतीश भगत ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले जिन कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रखंड और अंचल कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था, अब उन्हें सभी सेवाएं और योजनाओं का लाभ सरकार आपके द्वार शिविर में उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री गाड़ी योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, म्यूटेशन प्रक्रिया, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधान सहायक चोन्हास एक्का, कनीय अभियंता अविनाश कुमार, पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह, बीपीओ कुमार अभय, रोजगार सेवक चंद्रशेखर चौबे, प्रभास कुमार पांडेय, आदित्य राम, सीआई सतीश कुमार, इरफान हबीब, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोरंजन कुमार, फैयाज अंसारी सहित सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत स्तर पर सभी अधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!