संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने ली शपथ

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सह शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने सभी पदाधिकारियों व जवानों के साथ संविधान की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर शह थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत ही हम लोग भी पुलिस की नौकरी में कानून के तहत काम करते हैं। अगर हम ही संविधान का उल्लंघन करेंगे तो संविधान का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। हम सभी संविधान के अंतर्गत आने वाले सभी काम को बखूबी करते हैं। इसी के तहत न्यायालय में भी काम किया जाता है। आम जनता को पुलिस पर भरोसा है। उनके भरोसे को कभी तोड़ना नहीं है।जनता को संविधान के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं रहती है तभी वह लोग कभी-कभी गलत काम कर बैठते हैं। उनको जागरूक करना भी हमारा कर्तव्य है।मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार देश के सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार है कोई भी नागरिक छोटा व बड़ा नहीं है। हमें अपने दायित्व का निर्वहन करते वक्त संविधान के दिशा निर्देशों का ध्यान रखना है।मौके पर टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता,शहर थाना के एसआई प्रदीप कुमार,बाल कृष्ण,एएसआई संदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!