Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को गढ़वा पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में संगठन पर्व को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।
बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति, संगठन निर्माण की दिशा, और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन महामंत्री ने मंडल स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन के पुनर्गठन की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, और उन्हीं की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।
कर्मवीर सिंह ने कहा, “भाजपा में हर निर्णय कार्यकर्ताओं की राय से लिया जाता है। मंडल से लेकर प्रदेश तक कार्यकर्ता निरंतर मेहनत कर रहे हैं और आने वाले दिनों में संगठन का नया स्वरूप सामने आएगा।”
बैठक के उपरांत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आम सहित कई फलदार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, रघुराज पांडेय, विकास प्रीतम, सुरज गुप्ता, विवेकानंद तिवारी, अरविंद तूफानी, मधुलता कुमारी, मथुरा पासवान, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, रितेश दुबे, विनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, धनंजय गौड़, मनोज जायसवाल, पवन कुमार, रामलला दुबे, बलराम यादव सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।















