श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Location: Garhwa

गढ़वा, 21 सितम्बर। श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह शनिवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसमें पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी की तस्वीर को वाहन पर सजाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

प्रभात फेरी आश्रम से निकलकर नावाडीह होते हुए पचपड़वा प्रार्थना गृह पहुंची, जहां आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी गढ़वा चिनिया मोड़ स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह पहुंची। यहां भी बाबा जी की तस्वीर की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण श्री वीरेन्द्र चौबे द्वारा किया गया।

इसके उपरांत प्रभात फेरी मरहटिया आश्रम पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद श्री सुरेन्द्र चौबे द्वारा ‘सफल योनि’ पाठ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक पारिवारिक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री रविन्द्र नाथ द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेन्द्र चौबे, श्री अखिलेश पांडे, एसडीएम महुआडांड़ श्री बिपिन कुमार दुबे तथा श्री सुमंत कुमार चौबे उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री संजीत कुमार मिश्रा ने किया।

गोष्ठी में श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए “मनुष्य बनने” पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मानवता की भावना क्षीण होती जा रही है, ऐसे में समाज में संस्कार और सेवा की चेतना जगाने की आवश्यकता है।

समूह के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का धर्म जाति, संप्रदाय, वर्ग या पंथ से ऊपर है — इसमें छत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य, शूद्र, हिंदू, मुस्लिम, ईसाई सभी शामिल हो सकते हैं। जो व्यक्ति “मनुष्य” बनने को तैयार है, वही समूह के धर्म का अधिकारी है।

कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री जगनारायण दुबे, बैजनाथ तिवारी, एस. बी. राय, सत्येंद्र तिवारी, देवकांत तिवारी, ब्रज बिहारी प्रसाद, रमेश राम, दिलीप चौहान, मोनू तिवारी, सत्येंद्र ठाकुर, कुंदन, देवाशीष चौबे, रामलाल राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!