श्री बंशीधर नगर में सीआरपी की बैठक संपन्न

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर-प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को बीआरपी श्रीकांत चौबे ने सभी सीआरपी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में सभी कोटि के सरकारी और निजी स्कूल भाग ले सकते हैं.उन्होंने कहा कि आगामी 31अगस्त तक ही मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिये आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित कर 31अगस्त तक आवेदन कराने के लिये निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसका उदेश्य विद्यालयों में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित बेहतरीन कार्यो की पहचान देना और प्रोत्साहित करना है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को प्रोत्साहन के साथ वित्तीय लाभ भी पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा. मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय योजना अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालय पुरस्कार के लिये पात्र होंगे.इसमें भाग लेने वाले स्कूलों को वेबसाइट या मोबाइल एप पर प्रपत्र में पूछे गए प्रश्नों का सही-सही उत्तर उपलब्ध कराना होगा. इसमें भाग लेने वाले स्कूलों को पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोने की आदत, स्कूल का रख रखाव एवं संचालन सुविधाएं, माहवारी स्वच्छता आदि विंदुओं पर अधिकतम अंक 120 निर्धारित किया गया है.इसी अंक के आधार पर स्टार रेटिंग स्कूलों को प्रदान किया जायेगा.स्कूलों को पहले स्वयं असस्टेमेंट करना है. इसके बाद साधन सेवी या प्रखंड साधन सेवी या प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पुरस्कार के लिये मापदंड तय किये गये है. बैठक में सीआरपी सजंय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, शक्तिदास सिन्हा, शशिकांत पाल, राजकुमार कुशवाहा तथा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के नोडल पदाधिकारी कनीय अभियंता रंजीत कुमार उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!