श्री बंशीधर नगर में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों ने सड़क पर उतर जमकर किया हंगामा, ट्रक लेकर चालक फरार

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)। धान की फसल के लिए खाद डालने का समय चल रहा है, लेकिन इसी बीच क्षेत्र के किसान यूरिया खाद की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को गोसाईबाग मैदान में यूरिया से भरा एक ट्रक पहुँचा, जिसे सात डीलरों के बीच बाँटा जाना था। लेकिन जैसे ही इसकी खबर किसानों को मिली, हजारों की संख्या में किसान मैदान में उमड़ पड़े और खाद वितरण में अनियमितता व कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

किसानों का आरोप – असली किसानों तक नहीं पहुँच रहा खाद

गाँव-गाँव से पहुंचे किसानों ने कहा कि धान की फसल में खाद डालने का यही उपयुक्त समय है, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल रहा। किसान लगातार डीलरों के यहाँ चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खाद की आपूर्ति सही ढंग से नहीं की जा रही और काला बाज़ारी के कारण जरूरतमंद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की खेप पहले से ही कुछ चुनिंदा लोगों और मुनाफाखोरों को बेच दी जाती है, जिससे वास्तविक किसान वंचित रह जाते हैं।

किसानों ने कहा कि धान की फसल खाद के अभाव में मुरझाने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते खाद नहीं डाला गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में उनकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने कहा कि वर्तमान स्थिति में अगर पारदर्शी व्यवस्था के तहत खाद नहीं दिया गया तो खेतों में लगी फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

मौके पर बेकाबू हुआ हालात, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

इधर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों की भीड़ करीब दो हजार से अधिक पहुँच गई। स्थिति बेकाबू होते देख प्रशासन को पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर किसानों को शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ और हंगामे से घबराकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। नतीजतन, किसानों को निराश होकर बिना खाद लौटना पड़ा।

आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही पारदर्शी तरीके से सभी जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि धान की फसल को बचाया जा सके और उनकी मेहनत पर पानी न फिरे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!