श्री बंशीधर नगर में मोहर्रम पर भव्य सम्मान समारोह, ताहीर अंसारी व थाना प्रभारी आदित्य नायक हुए पगड़ीपोशी से सम्मानित


श्री बंशीधर नगर। मोहर्रम की सातवीं तिथि के अवसर पर विशुनपुर स्थित माउंट हीरा कमेटी के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य एवं समाजसेवी ताहीर अंसारी तथा थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक को कमेटी अध्यक्ष सद्दाम आलम द्वारा पारंपरिक पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आपसी एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने कहा, “आज के दौर में इंसानियत, न्याय और सच्चाई की राह पर चलने की सख्त जरूरत है। ईमाम हुसैन का बलिदान केवल धार्मिक नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने हमें सिखाया कि सच्चाई और इंसाफ के लिए किसी भी हद तक जाया जा सकता है।”

उन्होंने मोहर्रम के अवसर पर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें ईमाम हुसैन की शिक्षा को अपनाकर समाज में अमन, भाईचारे और इंसाफ को आगे बढ़ाना चाहिए।

वहीं थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने माउंट हीरा कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “यह कमेटी जिस प्रकार सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना से कार्य कर रही है, वह प्रेरणादायक है। मैं हमेशा ऐसे सकारात्मक प्रयासों के साथ खड़ा हूं।”

माउंट हीरा कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम आलम ने कहा कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर संरक्षक व युवा समाजसेवी महमूद आलम सीनियर, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर लालबाबू खान, तालिब खान, बिट्टू खान, शोएब आलम, महमूद आलम जूनियर, आशिक अंसारी, पुडु सिद्दीकी, अनीश खान, आमिर सुभानी, गब्बर सौदागर, अरबाज खान, वारिस, शमीम, मंजर, पिंटू अंसारी, अतीक आलम, विक्की सौदागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!