श्रावण की प्रथम सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजता रहा “हर-हर महादेव”

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा) : श्रावण मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा-भाव से जल, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की।

प्रमुख रूप से सगमा, शारदा, बीरबल, घघरी, पूतूर, बैलिया, दुसैया, मकरी और चैनपुर गांवों के शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। सगमा गांव स्थित उत्तमही नदी किनारे शिव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ जलाभिषेक करते नजर आए। वहीं बीरबल गांव के सूर्य मंदिर परिसर स्थित शिवालय में भी भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और विधिवत पूजा-अर्चना की।

श्रावण की इस पावन सोमवारी पर पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कई स्थलों पर मेला जैसा दृश्य रहा और शिवभक्तों की उपस्थिति से शिवालयों की रौनक देखते ही बन रही थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!