श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के संग कांडी व बंशीधर नगर में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

Location: आपकी खबर टीम

कांडी/बंशीधर नगर (गढ़वा)।
प्रखंड क्षेत्र कांडी एवं बंशीधर नगर अनुमंडल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या, बुद्धि और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक पूजा पंडालों, छात्र संगठनों एवं सामाजिक क्लबों द्वारा बड़े ही धूमधाम से की गई।
सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। बसंत पंचमी के अवसर पर नन्हे–नन्हे बच्चे अहले सुबह स्नान-ध्यान कर पीले वस्त्र धारण कर पूजा स्थलों पर पहुंचे। बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष कलम, कॉपी और पुस्तकों को रखकर विद्या, ज्ञान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कांडी प्रखंड के किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी, जोवियल स्कूल, सनसाइन किड्स स्कूल कांडी, भास्कर युवा क्लब मझिगावां, जमा दो उच्च विद्यालय मझिगावां, नवडिहवा सहित विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। वहीं बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र में पाल्हे कला ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर, नवयुवन स्टार क्लब, बागीचा शिव मंदिर परिसर, श्री बंशीधर इन्फोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर सेंटर, अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय सहित दर्जनों गांवों और शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न कराई गई।
विद्यालय परिसरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूजा पंडालों में पीले फूलों, पताकाओं और आकर्षक सजावट से बसंत ऋतु का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। देवी गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पूजा के उपरांत श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों द्वारा शांति एवं अनुशासन बनाए रखने को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। बसंत पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में ज्ञान, विवेक, सद्बुद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!