शिक्षा दीप स्कूल में जरूरतमंद छात्रों को मिली शैक्षणिक सहायता

Location: Garhwa

गढ़वा:टंडवा स्थित शिक्षा दीप स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, पुस्तक सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि ट्रस्ट जनकल्याणकारी सेवाओं के प्रति निरंतर समर्पित है और शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गरीबी मिटाने और विकास की कुंजी है। शिक्षित व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझता है, जिससे समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव होती है।

आर.पी. सेवा सदन के निदेशक नीलू केशरी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुनहरे भविष्य के निर्माण में शिक्षा का अहम योगदान है। रोजगारपरक शिक्षा से व्यक्ति न केवल आत्मनिर्भर बनता है बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान देता है।

इस अवसर पर शिक्षिका सपना कुमारी, डॉ. आदित्य प्रकाश, अब्दुल मन्नान, संतोष कुमार, कंचन कुमार, अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!