शिक्षक दिवस पर स्किल इंडिया सेंटर में अश्लील डांस, वीडियो वायरल

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा), 5 सितंबर 2025: कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (स्किल इंडिया) केंद्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया है।

कार्यक्रम केंद्र के संचालक विकास चंद्रा उर्फ रिंकू के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। वायरल वीडियो में छात्राएं और छात्र ‘नैन तोहार कजरारी…’, ‘लचकेला कमरिया…’ जैसे गीतों पर मंच पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षक भी मौजूद थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर इस तरह का आयोजन अनुचित है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रम की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से शिक्षा की गरिमा को ठेस पहुंचती है और स्किल इंडिया जैसी योजना की मूल भावना पर भी सवाल खड़े होते हैं।

मामले को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि संस्थान की गतिविधियों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!