शिकार खेलने के दौरान गोली लगने से युवक की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

मझिआंव

मृतक के पिता ने सात लोगों पर नाम जद कराई प्राथमिकी दर्ज :

थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के परेहिया डीह गांव निवासी सुरेंद्र परेहिया के लगभग 26 वर्षीय पुत्र राजेश परेहिया को जंगल में पेट में गोली लगने से मृत्यु बुधवार को हो दिन के एक बजे हो गई थी ।जिसे मृतक के पिता सुरेंद्र परेहिया ने सात लोगों पर नाम जद थाना में प्राथमिकी दर्ज 6 जून को कराई है, जिसका केस कांड संख्या 49/24,धारा: 302 201 34 आईपीसी एवं 27 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कराई गई है।
जिनपर हुई नामजद प्राथमिकी दर्ज :जिनपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसमें परेहिया डीह गांव निवासी दिनेश परेहिया 35 वर्ष ,रमेश परेहिया 25 वर्ष, उमेश परेहिया 22 वषॅ, संतोष परेहिया 35 वर्ष,प्रेमन परेहिया 35 वर्ष , शनिचर परेहिया 38 वर्ष एवं रंका थाना क्षेत्र के चटकमान गांव निवासी माला परेहिया लगभग 31 वर्ष सभी सातों मिलकर शिकार करने के लिए बोड़ीया राज जंगल में 5 जून दिन बुधवार को गये थें, इसी दौरान साथ गए हुए माला परिया के द्वारा हमें यानी मृतक के पिता को फोन कर कहा कि आपके बेटा राजेश परेहिया की मृत्यु गोली लगने से हो गई आप लोग आ जाइए, पूरे परिवार एवं ग्रामीणों के साथ जंगल में गया जहां काफी खोजबीन करने लगा लेकिन काफी खोजबीन करने के बावजूद भी मेरा बेटा का शव नहीं मिला , जिसकी सूचना माझिआंव थाना को दी, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वह सभी ने मिलकर मेरे बेटे को गोली मार कर हत्या कर दी है। जांच के बाद सभी पर कानुनी कार्रवाई की मांग की है ।
क्या कहा था ना प्रभारी ने: इधर इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि किसी की मृत्यु गोली लगने से हो गई जब वह परेहिया डीह गांव जाकर पता लगाने लगे तो किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। रात भर पुलिस छापेमारी कर शव को खोजती रही ,यहां तक उन्होंने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र परेहिया के द्वारा अपने पुत्र को आनन-फानन में शव को जलाने के लिए रात्रि में ही लकड़ी इत्यादि की भी ब्यवस्था कर ली थी ,सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार के रात्रि में लगातार छापामारी पुलिस करते रही अंत में शव मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर बरामद किया गया।जिसे पोस्टमार्टम कराने के लिए गढ़वा भेज दिया गया ।साथ ही ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिंग भ्रमित करने का भी भरपूर प्रयास किया गया , यहां तक कि लोगों के द्वारा लू लगने से मौत होने की भी बहाना बनाया गया ।लेकिन उक्त जंगल मे लगभग 10 किलोमीटर अंदर घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया गया तो मामला साफ हुआ कि ।जहां पर राजेश को गोली लगने से मौत हुई थी ,थाना प्रभारी ने बताया राजेश परेहिया को गोली पेट में सटाकर मारी गई है जो पीठ में गोली पार हो गई है तथा घटनास्थल पर बड़ा सा पत्थर पर खून के छिटे भी पाए गए हैं। अब गोली किसने मारी कैसे राजेश परेहिया की मृत्यु हुई ,यह पुलिस के लिए अबुझ पहेली बनी हुई है।
एक की हुई गिरफ्तारी:गया जेल : इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी जंगली जीव को शिकार करना हत्या करना तथा अवैध रूप से हथियार रखना कानून जुर्म है, इसे किसी भी सूरत में पुलिस अभियुक्त को नहीं बकसेंगी ,त्वरित कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों में से एक अभियुक्त दिनेश परेहिया को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया है ,बाकी अन्य आधा दर्जन अभियुक्त घर छोड़ कर फरार हैं , पुलिस लगातार छापामारी कर रही है,बाकी सभी अभियुक्तों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेदिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!