शराब के नशे में पकड़ा गया टेंपो चालक ट्रैफिक प्रभारी ने किया फाइन

Location: पलामू

मेदनीनगर। शुक्रवार की रात एक टेंपो चालक शराब के नशे में मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज को लेकर आया था। और वह टेंपो चालक काफी स्पीड में अस्पताल में टेंपो चला रहा था। जब इसकी सूचना अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार को मिला तो वे दोनों उस टेंपो चालक के पास पहुंचे तो टेंपो चालक ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया और उन पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस जवान विकास कुमार के द्वारा इसकी जानकारी ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद को दी। जानकारी मिलने पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद अपने ट्रैफिक जवानों के साथ अस्पताल पहुंचकर टेंपो चालक के मुंह में ब्रेथ एनालाइजर मशीन लगा कर शराब का जांच किया। जांच करने पर टेंपो चालक का 152% अल्कोहल लेने का मामला सामने आया। इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी ने टेंपो चालक का नाम पता लिखते हुए टेंपो को फाइन के लिए डीटीओ ऑफिस को भेज दिया है। बताते चले कि अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान हमेशा मरीजो के प्रति सचेत रहते हैं और मरीजों को सुरक्षा मुहैया कराने में इनका अहम भूमिका रहता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!