व्यवसायी व गायत्री परिवार सदस्य डोमन विश्वकर्मा का निधन, मझिआंव में शोक की लहर

Location: Manjhiaon

मझिआंव। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी व्यवसायी तथा गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य डोमन विश्वकर्मा (55 वर्ष) का सोमवार सुबह लगभग 6 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार वे पिछले छह महीनों से पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और रांची व वेल्लोर में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

अचानक फैली मौत की खबर से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उनके आवास पर उमड़ पड़ी। सूचना पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, वार्ड पार्षद पार्वती कुंअर, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी सहित कई लोग पहुंचकर मृतक की पत्नी विमला देवी, पुत्र मिथलेश व गोलू, एक पुत्री सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी।

मूल रूप से मोरबे गांव के निवासी डोमन विश्वकर्मा कई वर्षों से मझिआंव में घर बनाकर रह रहे थे। वे लोहे के ग्रिल-गेट की दुकान चलाते थे और मेहनत से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गायत्री परिवार से उनकी गहरी आस्था और सक्रियता को लेकर उन्हें विशेष पहचान मिली थी। वे परिवार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

कोयल नदी किनारे श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
डोमन विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार मझिआंव कोयल नदी के किनारे स्थित पानी टंकी श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में कपिल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, मिथलेश विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, जनेश्वर शर्मा, उदेश शर्मा, पारस शर्मा, अनूप शर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, लव विश्वकर्मा, कुश विश्वकर्मा, मारुति नंदन सोनी, अशोक मेहता, श्यामसुंदर साव, रंजीत शाह, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!