व्यवसायी नंदलाल माली का निधन, व्यवसायियों में शोक

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड बाजार स्थित वार्ड संख्या 5 निवासी व्यवसायी नंदलाल माली (65 वर्ष) का निधन दीपावली के दिन गढ़वा अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गया।

मृतक के पुत्र दीपक माली ने बताया कि नंदलाल माली को ब्लड शुगर, किडनी और हृदय संबंधी समस्याएं थीं। हाल ही में वाराणसी में उनका ऑपरेशन हुआ था। दशहरा के बाद सड़क पर गिरने से उनकी कमर टूट गई थी और इलाज जारी था। दीपावली के दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गढ़वा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन ऊंचरी रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शव घर पहुंचते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक फैल गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं। दो पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। दिसंबर माह में एक पुत्र और एक पुत्री की शादी प्रस्तावित थी। अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

नंदलाल माली के निधन से व्यवसायिक समुदाय में शोक की लहर है। शोक प्रकट करने वालों में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, समाजसेवी सत्येश्वरी दुबे, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, अशोक कमलापुरी, नागेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद, विजय कमलापुरी, व्यवसाय संघ अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, रवी कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, बलराम मेहता, शिव शंकर प्रसाद, अनिल कमलापुरी, पिंटू माली, गोलू प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद सहित कई व्यवसायियों ने शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!