विश्व हिंदू परिषद ने हनुमान मंदिर के प्रांगण में किया भंडारा

Location: Shree banshidhar nagar

– विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया .

इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किए.भंडारा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गौरव पांडे और युवासमाजसेवी रोहित वर्मा, अनिल शाह संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप शरबत को श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण कर किया. भंडारा कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक अनवरत चलता रहा.जिसमें श्रद्धालु उमड़ते रहें.वही मुख्य पथ के किनारे हनुमान मंदिर होने के कारण सड़क से आने जानेवाले यात्रियों को भी लोगो द्वारा प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद उपलब्ध कराने में युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय युवा समाजसेवियों के जन सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को वीर हनुमान जी के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया जाएगा. रामनवमी के विशेष अवसर पर हम सभी बजरंगी भक्त साथ में मिलकर भंडारा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ.वही संध्या में महा आरती का कार्यक्रम होगा.उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन भंडारा करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह दिन वीर हनुमान का होता है.उन्होंने कहा की हनुमान मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की.उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोगो की भरपूर आस्था है.जो लोग सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते हुए मन्नत मांगते है वह पूर्ण होता है.भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग मंटू पासवान, अनूप कुमार अनुराग कुमार ,अंकित चंद्र, विकास कुमार, रोहित वर्मा, ललित पासवान,विकास कुमार पाल, अमन प्रताप देव ,राहुल चंद्रवंशी, चंचल पासवान, मंटू पासवान, निखिल कुमार तिवारी, विजय जायसवाल, आदि ने अपना-अपना योगदान दिया.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!