विधायक ने विधानसभा में प्रखंड स्तरीय दमकल सेवा की मांग उठाई

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि) :- विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रत्येक प्रखंड में अग्निशमन सेवा (दमकल) उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि मझिआंव, बरडीहा, कांडी, विश्रामपुर, पांडू, ऊंटारी रोड और नवा बाजार प्रखंडों में दमकल सेवा उपलब्ध कराई जाए।

विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन जिला मुख्यालय से दमकल के पहुंचने में देरी हो जाती है, जिससे भारी नुकसान होता है। अगर हर प्रखंड में दमकल सेवा उपलब्ध हो तो आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी और जान-माल की रक्षा संभव होगी।

उन्होंने हाल ही में रंका अनुमंडल के गोदरमना गांव में पटाखों की दुकानों में लगी आग का जिक्र करते हुए कहा कि अगर प्रखंड स्तर पर दमकल उपलब्ध होता तो पांच लोगों की जान बचाई जा सकती थी, जिसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। इसी तरह, 22 फरवरी को बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में भीषण आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।

विधायक ने सरकार से शीघ्र इस दिशा में कदम उठाने की अपील की ताकि आगजनी की घटनाओं में जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!