विधायक ने किया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, उद्घाटन मैच में प्रशासन इलेवन ने पत्रकार इलेवन को हराया

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): शहर के अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि अनुशासन और कैरियर का भी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शहर में खेल मैदान की कमी है, जिस पर वे विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, युवा नेता दीपक प्रताप देव, मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मन्नू बाबा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधन दिया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, उदय सिंह, सुधीर प्रसाद, गौरव पांडेय, अमन देव, विकास पाल, बाबूलाल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन मैच पत्रकार इलेवन और प्रशासन इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार इलेवन ने निर्धारित ओवर में 74 रन बनाए। टीम की ओर से विकास बबलू ने 20, प्रवीण जायसवाल ने 16 और पप्पू पांडेय ने 14 रन का योगदान दिया।

जवाब में प्रशासन इलेवन ने मात्र पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए अमित ओझा ने 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया और झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!