विधायक तिवारी की बयानबाजी पर नितेश सिंह का करारा हमला, माइक छीने जाने का लगाया आरोप

Location: Garhwa

गढ़वा : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के विवादास्पद बयानों ने जिले की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हालिया सभा के दौरान दिए गए भाषण को लेकर पूर्व 20 सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष व झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नितेश सिंह ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने विधायक तिवारी की “मानसिक स्थिति” पर ही सवाल उठाते हुए उनके पूरे भाषण को “अनर्गल और भ्रामक” करार दिया।

नितेश सिंह ने अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सत्येंद्रनाथ तिवारी की बातों और भाषणों से साफ झलकता है कि उनका मानसिक संतुलन अब ठीक नहीं रहा। सभा में उन्होंने खुद को गढ़वा के बजाय डाल्टेनगंज विधायक बता दिया। इससे उनकी सजगता और वक्तृत्व क्षमता दोनों पर सवाल उठते हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में जब विधायक तिवारी अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे, आयोजकों ने बीच में ही उनका माइक छीन लिया ताकि सभा की गरिमा बनी रहे।

नितेश सिंह ने तिवारी द्वारा पेशका को प्रखंड बनाने की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब रघुवर दास की सरकार थी, तब आप क्या कर रहे थे? तब तो जैसे आपको साँप सूंघ गया था, अब अचानक मुद्दों की याद क्यों आ रही है?”

उन्होंने विधायक पर ईडी-सीबीआई की धमकियों का भी जिक्र करते हुए कहा, “अगर उन्हें जांच से डर नहीं है, तो वो खुद पहल करें। जनता को गुमराह करने की बजाय सामने आकर सफाई दें।

नितेश सिंह ने विधायक की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, “जब विधायक बने थे तब उनके पास गढ़वा और डाल्टेनगंज में सीमित संपत्ति थी, अब इतने सालों में जो कुछ बना है वह किसका परिणाम है? दस साल का ये सारा घोटाला जांच का विषय है।”

उन्होंने यह भी कहा कि गढ़वा-अंबिकापुर फोरलेन सड़क योजना को लेकर विधायक तिवारी ने जो हाल ही में मांग पत्र सौंपा, वह भी गैरजानकारी और भ्रम का उदाहरण है, क्योंकि इस योजना को केंद्र से स्वीकृति छह महीने पहले ही मिल चुकी है।

अंत में नितेश सिंह ने साफ कहा कि सत्येंद्रनाथ तिवारी की राजनीति अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है और उनका आचरण जिले की राजनीति को सिर्फ भ्रमित कर रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!