विधायक ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं, प्रशासन को निशाना बनाकर कर रहे हैं राजनीति: धीरज दुबे

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय समिति सदस्य धीरज दुबे ने गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक का ध्यान जनहित के कार्यों की बजाय प्रशासन पर आरोप लगाने में है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी की व्यवस्था सुधारने की जगह वह अफसरों पर अनर्गल बयानबाज़ी कर जनता का ध्यान भटका रहे हैं।

धीरज दुबे ने कहा, “विधायक चाहते हैं कि जिला प्रशासन क़ानून से नहीं, बल्कि उनके इशारे पर चले। लूट और कमीशनखोरी में प्रशासन का साथ नहीं मिलने पर वे भ्रामक आरोप लगाते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक जनता की समस्याओं से मुँह मोड़कर केवल राजनीतिक नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने हरैया और उड़सुग्गी गांव की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि जहां चार-चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई, वहां विधायक न तो शोक व्यक्त करने पहुंचे और न ही पीड़ित परिवार को कोई मदद दिलाई। “विधायक ने उन परिवारों के लिए एक शब्द सहानुभूति का नहीं कहा,” दुबे ने कहा।

धीरज दुबे ने विधायक से अपील की कि वे जनप्रतिनिधि होने के दायित्व को समझें और जनता के भरोसे को न तोड़ें। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया कि वह जनहित में निडर और निष्पक्ष होकर कार्य करे तथा राजनीतिक दबाव में आए बिना काम करे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!