विधायक अनंत प्रताप देव ने अतियारी, बरहिया व गरदा गांव को सगमा प्रखंड में शामिल करने की उठाई मांग

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)। विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना प्रखंड के बुलका पंचायत अंतर्गत अतियारी, बरहिया और गरदा गांव को प्रशासनिक सुविधा के मद्देनजर सगमा प्रखंड में शामिल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इन गांवों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इन्हें सगमा प्रखंड से जोड़ना अधिक व्यावहारिक होगा।
विधायक ने विधानसभा में बताया कि रमना प्रखंड मुख्यालय से इन गांवों की दूरी 12 किलोमीटर से अधिक है, जबकि सगमा प्रखंड मुख्यालय इन गांवों के काफी नजदीक है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अतियारी, बरहिया और गरदा गांव आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र हैं। ऐसे में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में दूरी एक बड़ी बाधा बन रही है।
विधायक ने सरकार से मांग की कि जनहित को देखते हुए इन गांवों को रमना प्रखंड से अलग कर सगमा प्रखंड में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!