विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, धान क्रय क्षमता बढ़ाने व कोल्ड स्टोरेज की मांग

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि): Naresh Prasad Singh ने गुरुवार को Jharkhand Legislative Assembly में तारांकित प्रश्न के माध्यम से Garhwa district के मंझिआंव, बरडीहा और कांडी प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने के बावजूद किसानों का धान क्रय क्षमता के अनुरूप नहीं खरीदा जा रहा है। इसके कारण किसानों को मजबूर होकर बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर अपनी उपज बेचनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से इन क्षेत्रों में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की क्रय क्षमता बढ़ाने तथा किसानों का धान समय पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
इसके साथ ही विधायक ने Palamu district के विश्रामपुर तथा गढ़वा जिले के मंझिआंव प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की कमी का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों को सब्जी एवं अन्य फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की सुविधा नहीं मिल पाती है।
इस कारण किसानों को मजबूरन अपनी उपज कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। विधायक ने सरकार से किसानों के हित में विश्रामपुर एवं मंझिआंव प्रखंड में शीघ्र कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने तथा धान अधिप्राप्ति व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!