विकसित भारत युथ पार्लियामेंट: एसपीडी काॅलेज के तीन विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चयनित

Location: Garhwa

गढ़वा: नोडल जिला स्तर पर पलामू के एके सिंह काॅलेज, जपला में 21 से 22 मार्च तक आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत युथ पार्लियामेंट भाषण प्रतियोगिता में सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज एनएसएस के तीन विद्यार्थियों के चयनित होने पर सोमवार को महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे ने चयनित सभी तीनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकानाएं दी। साथ ही उन्होने राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होने कहा कि छात्रों के हित में महाविद्यालय प्रबंधन सहयोग के लिए हर वक्त तैयार है। इस संबंध में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के कार्यक्रम सह नोडल पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने बताया कि जपला में लातेहार, गढ़वा तथा पलामू तीन जिलों को मिलाकर नोडल जिला बनाया गया था जहां दो दिवसीय प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए कुल 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाना था जिसमें गढ़वा के पांच प्रतिभागी चयनित हुए। इनमें सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज के तीन विद्यार्थी शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों में रश्मि कुमारी को द्वितीय, रागिनी कुमारी को चतुर्थ तथा रचित गुप्ता को छठा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. उमेश सहाय ने किया। इस मौके पर बिगावन तिवारी, सचिन चैबे, अभिभावक रामराज पाण्डेय आदि उपस्थित थे। इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार ने चयनित छात्र-छात्राओं तथा एनएसएस के टीम लीडर को बधाई दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!