वार्डवासियों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की पहल, टंडवा में समाजसेवी उदय कुशवाहा ने लगवाया निःशुल्क कैंप

गढ़वा: जिला मुख्यालय स्थित टंडवा वार्ड 19 में समाजसेवी उदय कुशवाहा ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क कार्ड बनवाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन करवाया। इस पहल के माध्यम से वार्डवासियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वे इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से बच सकें।

इस अवसर पर उदय कुशवाहा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना गरीब, जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संजीवनी है। मेरा प्रयास है कि मेरे वार्ड के हर परिवार के पास यह कार्ड उपलब्ध हो।”

उदय कुशवाहा ने आगे बताया कि वह समय-समय पर वार्ड के विकासात्मक मुद्दों पर भी नजर रखते हैं। गली-नाली की साफ-सफाई, सड़क की मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर वे निरंतर सक्रिय रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने उदय कुशवाहा के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की सामाजिक सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि ही वार्ड के समुचित विकास में योगदान दे सकते हैं।

इस कैंप के माध्यम से सैकड़ों लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। मौके पर वार्ड के कई सम्मानित लोग और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!