Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर, 20 सितम्बर।
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी में बीते दस दिनों के भीतर 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेजा गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क है, और किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता बरती जा रही है।
शनिवार को पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जो पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहे थे। इनमें विष्णुदेव उरांव (पिता– बेलास उरांव) और विजय उरांव (पिता– बालमुकुंद उरांव), दोनों निवासी– गरबांध गांव शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- लल्लू कुमार (पिता– उमेश राम), ग्राम जमुआ
- रितेश प्रजापति (पिता– विनोद प्रजापति), ग्राम कोलझिकी
- रौशन कुमार (पिता– हरिशंकर राम), ग्राम सरेह
- मुंशी राम (पिता– भीखन राम), ग्राम पुरैनी
- रामचंद्र यादव (पिता– स्व. विश्वनाथ यादव), ग्राम कोइंदी
- शिवकुमार यादव (पिता– स्व. नन्हू यादव), ग्राम कोइंदी
- कैलाश उरांव (पिता– स्व. रामशरण उरांव), ग्राम जंगीपुर
- कुलदीप बैठा (पिता– अधीन बैठा), ग्राम पुरैनी
- कुंदन सिंह (पिता– अनिरुद्ध सिंह), ग्राम कुंबाखुर्द
- रघुनाथ सिंह (पिता– स्व. लक्ष्मण सिंह), ग्राम कुंबाखुर्द
- अनुरुद्ध सिंह (पिता– पुरु सिंह), ग्राम कुंबाखुर्द
- रामनाथ पासवान (पिता– जतन पासवान), ग्राम कुशदंड
- चंद्रिका सिंह चेरो (पिता– स्व. लालमणि सिंह चेरो), ग्राम पूर्णानगर
- सूर्यदेव राम (पिता– स्व. दरगाही राम), ग्राम अहिपुरवा
थाना प्रभारी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि फरार वारंटियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।











