नवयुवक क्लब चेचरीया में रामायण सीरियल का किया गया शुभारंभ

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: – नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरीया स्थित राजकीय कृत अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में नवयुवक क्लब चेचरीया की ओर से शुक्रवार को रात 8 बजे रामायण सीरियल का शुभारंभ किया गया।रामायण सीरियल का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी ने फिता काटकर,नारीयल फोड़ कर व दीप जलाकर किया।पंडित गोविंद पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना कराया।रामायण सीरियल को पर्दे पर प्रोजेक्टर के माध्यम से कराया जा रहा है।मुख्य अतिथियों ने बटन दबाकर रामायण सीरियल को आरंभ किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।रामायण सीरियल चालू होने से यहां के लोगों को काफी खुशी मिलती है।दश दिनों तक रामायण सीरियल का लोग लुत्फ उठाते हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा दशहरा सभी लोग धूमधाम से मनाईये और रामायण सीरियल जो दस दिनों तक चलेगी उसे शांति पूर्वक सफल बनाएं।किसी प्रकार कि आपस में किसी से लड़ाई-झगड़े नहीं करेंगे।पुलिस की गस्ती लगातार होती रहेगी।पूजा पंडालों में 10 दिनों तक शराब का सेवन नहीं करेंगे और नहीं कोई भी व्यक्ति पूजा पंडाल में शराब पीकर नहीं आएंगे।कोई भी परेशानी हो प्रशासन को सुचित करे।नवयुवक क्लब के अध्यक्ष कमलेश मेहता ने बताया कि राजकीय कृत अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में दुर्गापूजा दशहरा को लेकर शुक्रवार को रामायण सीरियल शुभारंभ किया गया है।रामायण सीरियल प्रति दिन शाम सात बजे से चालू होगी।यह रामायण सीरियल सप्तमी तक चलेगी।मौके पर नवयुवक क्लब के उपाध्यक्ष रणधीश कुमार‌,कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, सचिव सौरभ कुमार,पुर्व अध्यक्ष अजय कुमार,विनय कुमार,अनूप विश्वकर्मा,चितरंजन विश्वकर्मा,लाला पासवान,विवेक जायसवाल,सुदामा प्रसाद,सुधीर कुमार,बजरंगी दास,नवीन कुमार,पुर्व सदर तस्लीम खान, मथुरा पासवान,अश्वनी कुमार, बहादुर सहित कई सदस्य गण शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!