Location: पलामू
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के सुदना अघोर आश्रम निवासी बीरू राम उर्फ निर्मल कुमार के पुत्र आकाश कुमार को टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पलामू एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वारंटी अभियान के तहत की गई।
टीओपी प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वारंटी को गिरफ्तार करने में टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला, कौतुक पांडे, शरवन कुमार और परवेज़ खान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।















