लूट के आरोपी की हालत गंभीर:परिजनों का आरोप- पुलिस ने पीटा, थाना प्रभारी बोले- भागने में चोट लगी

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में लूट की योजना बनाते पकड़े गए महफूज अहमद (24) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रांची के रिम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।महफूज को 6 मार्च को तीन अन्य अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद की थीं। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल प्रशासन के अनुसार, जेल में लाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उसे एमएमसीएच भेजा गया। हालत गंभीर होने पर रिम्स रेफर कर दिया गया।परिजनों का आरोप है कि 1 मार्च को छतरपुर डाली के भीखही से नावाबाजार पुलिस ने महफूज और उसके मकान मालिक को पकड़ा था। दो दिनों तक कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया और हाथ तोड़ दिया। 5 मार्च को कोर्ट में आवेदन लगाने के बाद अगले दिन उसे बीमार अवस्था में कोर्ट में पेश किया गया।महफूज ग्रामीण चिकित्सक का काम करता था। वर्तमान में वह रिम्स में बेहोश है। परिवार ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर उसने अपराध किया था तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, मारपीट नहीं।इधर, पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने पुलिस प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में महफूज का हाथ टूटा। उसे सही सलामत कोर्ट में पेश किया गया था। अस्पताल में उसके भर्ती होने की जानकारी नहीं है। उसकी हालत बिगड़ी है तो पता करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!