रेडक्रॉस का भव्य रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह कर पेश की मानवता की मिसाल

Location: Garhwa

गढ़वा: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा के द्वारा नीलांबर-पीतांबर भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें उपायुक्त सह रेडक्रॉस अध्यक्ष शेखर जमुआर ,अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार, सीएस डॉ अशोक कुमार, चेयरमैन डॉ एम.पी. गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अलखनाथ पांडेय और डीएसपी नीरज कुमार मौजूद रहे।

इस मौके पर उपायुक्त ने रेडक्रॉस के कार्यों और रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। चेयरमैन डॉ गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह ने रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संचालन वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव नंदकुमार गुप्ता ने दिया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के कार्यकारी कोषाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, सदस्य रघुवीर प्रसाद, डॉ पतंजलि केशरी, उमेश कश्यप, कमलेश गुप्ता, उमेश सहाय, संतोष कुमार मेहता, एसबीआई गढ़वा के चीफ मैनेजर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर सत्यदेव रंजन सहित कई गणमान्य व्यक्ति, स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!