रूस में प्रवासी श्रमिक की मौत, गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने परिवार को दी कानूनी सहायता का भरोसा

Location: Garhwa

गढ़वा : उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गढ़वा श्री नलिन कुमार एवं सचिव श्री रवि चौधरी के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पांच सदस्यीय टीम ने मेराल थाना अंतर्गत औरैया ग्राम का दौरा किया।

यह दौरा रूस में मृतक रवि चौधरी के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा देने के उद्देश्य से किया गया। ज्ञात हो कि रवि चौधरी, जो स्टील फिक्सर के रूप में कार्यरत थे, डायनेमिक स्टाफिंग सर्विसेज कंसल्टेंसी के माध्यम से वर्क परमिट वीजा पर रूस के चेयरोपवेट शहर में एस्टा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। कार्य के दौरान 13 मार्च 2025 को हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई थी।

माननीय सांसद और विदेश मंत्री के सहयोग से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है, क्योंकि रवि चौधरी घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनके दो नाबालिग बच्चे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने उनके आवश्यक कागजातों का अध्ययन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने में कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही, उनके बच्चों के लिए सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने का निर्देश दिया गया, ताकि विधवा एवं अनाथ बच्चों को सरकारी सहायता मिल सके।

इस दौरान टीम में पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, कृष्णा नंद दुबे, सुधीर कुमार चौबे, रमा शंकर चौबे, तृप्ता भानु सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    मेराल में पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
    error: Content is protected !!