रुद्र महायज्ञ को लेकर देवी-देवताओं को दिया गया निमंत्रण, मझिआंव में भक्तिमय हुआ वातावरण

Location: Manjhiaon


मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले रुद्र महायज्ञ के निमित्त देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे, महावीरी झंडा और भक्ति नारों के साथ भव्य निमंत्रण यात्रा निकाली गई।
राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, जय बजरंगबली और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बैलगाड़ी घाट कोयल नदी पहुंची, जहां काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद देवी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पानी टंकी शिव मंदिर, मेला घाट काली मंदिर, मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, चंद्री स्थित गायत्री मंदिर तथा प्रखंड कार्यालय के सामने विश्वकर्मा भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को महायज्ञ का निमंत्रण दिया गया। अंत में यात्रा पुनः नवनिर्मित शिव मंदिर पहुंची, जहां वीर बजरंगबली और भोले शंकर भगवान का झंडा स्थापित किया गया।
इस मौके पर काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक, अशोक सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, वार्ड पार्षद बीना देवी, सच्चिदानंद सिंह, अभिमन्यु सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, सुबोध सोनी, विक्की सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र सोनी, राहुल कमलापुरी, अरविंद सिंह, मथुरा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!