रिम्स में मुखिया महताब का इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी निभा रहे मानवीय जिम्मेदारी

Location: Garhwa

गढ़वा : मझिआंव प्रखंड अंतर्गत घुरवा पंचायत के मुखिया एवं झारखंड मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। गढ़वा के एक निजी चिकित्सक की लापरवाही के कारण उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रिम्स रेफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज बेहतर ढंग से जारी है और उनकी सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

मुखिया आलम की इस कठिन परिस्थिति में बिश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी शुरू से ही सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न सिर्फ मरीज की देखरेख में लगे हुए हैं, बल्कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ लगातार संपर्क में रहकर उचित और समय पर इलाज सुनिश्चित करवा रहे हैं। उन्होंने रिम्स डायरेक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से समन्वय बनाते हुए हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया है।

सुधीर चंद्रवंशी ने रिम्स में सुधार होती चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि, “रिम्स में अब पहले से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे मरीजों को राहत मिल रही है। यह सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता का उदाहरण है।”

इसके साथ ही उन्होंने गढ़वा सहित राज्य के अन्य जिलों में निजी क्लीनिकों में लापरवाही की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि लोगों को समय पर सरकारी अस्पतालों का रुख करना चाहिए, जहां अब पहले से ज्यादा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस विषय पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जल्द ही जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें एक समर्पित टीम काम करेगी।

अंत में, सुधीर चंद्रवंशी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी अपील की और कहा कि “हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन ही जीवन रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। सुरक्षित जीवन ही परिवार और समाज की असली बुनियाद है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!