राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायालय परिसर में बैंकों व विभागों के साथ बैठक

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर: अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को आगामी National Lok Adalat को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीजे-1 संजय कुमार तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राजश्री अपर्णा कुजूर ने सभी बैंकों, वन विभाग एवं उत्पाद विभाग के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। यह बैठक शाम 4 बजे आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि National Legal Services Authority, नई दिल्ली एवं Jharkhand State Legal Services Authority के निर्देशानुसार पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत District Legal Services Authority Garhwa तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति नगर ऊंटरी के तत्वावधान में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर ऊंटरी परिसर में 14 मार्च को चौथे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने ऋणकर्ताओं को नोटिस भेजकर राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना दें, ताकि वे आपसी समझौते के माध्यम से अपने ऋण मामलों का निष्पादन करा सकें।
बैठक में State Bank of India, Bank of India, Central Bank of India (शाखा पुरैनी), Canara Bank के शाखा प्रबंधकों के अलावा वन विभाग, उत्पाद विभाग तथा अन्य लोग उपस्थित थे। 📰

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!