राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बरडीहा बीडीओ की जांच, डीलर पर पैसे वसूलने का आरोप

Location: Manjhiaon


मझिआंव/बरडीहा (गढ़वा): बरडीहा प्रखंड अंतर्गत आधार जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर कुर्बान अंसारी के विरुद्ध राशन वितरण एवं ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मामले की जांच कराई।
बीडीओ ने बताया कि लाभुकों ने व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत की थी कि ई-केवाईसी के नाम पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये वसूले जा रहे हैं तथा राशि नहीं देने पर ई-केवाईसी नहीं की जा रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा नि:शुल्क राशन वितरण के बावजूद प्रति किलो दो रुपये लेने तथा धोती-साड़ी वितरण में भी 25 से 30 रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत मिलते ही बीडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरंजन कुमार को तत्काल मौके पर जांच करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली की दुकान का औचक निरीक्षण किया और कार्डधारियों के बयान लिए। बीडीओ के अनुसार प्रारंभिक जांच में लाभुकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।
डीलर ने क्या कहा
आरोपों पर सफाई देते हुए पीडीएस डीलर कुर्बान अंसारी ने बताया कि एफसीआई गोदाम से दुकान तक राशन ढुलाई का ट्रैक्टर किराया कई महीनों से बकाया है। इसी कारण प्रति किलो दो रुपये लिए जाने की बात उन्होंने स्वीकार की। हालांकि ई-केवाईसी के नाम पर 50 रुपये वसूली और राशन में कटौती के आरोपों पर उन्होंने कहा कि राशन वितरण का कार्य उनका पुत्र करता है और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
जिले को भेजी जाएगी रिपोर्ट
बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। यदि राशन के बदले पैसे लेने, कम राशन देने तथा ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित डीलर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, विभागीय लापरवाही का आरोप

    ब्रेकिंग न्यूज़:करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, विभागीय लापरवाही का आरोप

    एसपीडी कॉलेज में एनएसएस ने चलाया पौधरोपण अभियान, लगाए गए 50 छायादार पौधे

    एसपीडी कॉलेज में एनएसएस ने चलाया पौधरोपण अभियान, लगाए गए 50 छायादार पौधे

    एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, थाने में शिकायत

    कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, छात्राओं से जाना करियर लक्ष्य, भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, छात्राओं से जाना करियर लक्ष्य, भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    सांसद वीडी राम की पहल पर पलामू-गढ़वा की पांच जर्जर सड़कों के निर्माण की तैयारी

    सांसद वीडी राम की पहल पर पलामू-गढ़वा की पांच जर्जर सड़कों के निर्माण की तैयारी

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आज, कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आज, कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट
    error: Content is protected !!