आज़ादी के बाद पहली बार श्मशान घाट तक बनी पक्की सड़क, ग्रामीणों ने विधायक अनंत प्रताप देव का जताया आभार

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड की ग्राम पंचायत सगमा में वर्षों पुरानी श्मशान घाट तक पहुंचने की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। श्मशान घाट तक पक्की सड़क बनने के बाद डॉ. हरिदास प्रसाद यादव के पैतृक आवास पर प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित कर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. हरिदास प्रसाद यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक श्मशान घाट तक जाने के लिए पक्का मार्ग नहीं था। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को दलदल, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी कठिन हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव के प्रयास से अब श्मशान घाट तक पक्की सड़क का निर्माण हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सम्मान और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विकास कार्य है।
ग्रामीणों ने कहा कि अब अंतिम संस्कार के समय परिजनों को कठिन रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई।
प्रेस वार्ता में उप प्रमुख अर्जुन पासवान, पूर्व मुखिया नारायण दास यादव, सुभाष प्रसाद यादव, देवचन यादव, हजारी यादव, कृष्ण यादव, बसंत पाल, किरानी पासवान, विनोद यादव, शिवनाथ बैठा, सदानंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, तैयारी पूरी

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत
    error: Content is protected !!