कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

Location: Garhwa


गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार में गढ़वा जिले का कल्याण विभाग बदहाल हो गया है और फंड के अभाव में गरीब छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
रितेश चौबे ने कहा कि जिले के छात्रों को पिछले एक वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रावासों की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। छात्रों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे उन्हें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी फंड को लेकर हाथ खड़े कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कल्याण विभाग के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए कई योजनाओं का संचालन होता था। वर्तमान सरकार में फंड की कमी के कारण छात्रों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कल्याण विभाग का पैसा आखिर कहां जा रहा है और गरीब छात्रों के लिए आवंटित राशि का बंदरबांट तो नहीं हो रहा है।
भाजपा नेता ने राज्य सरकार से गरीब छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान तत्काल कराने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों की व्यवस्था दुरुस्त कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा कार्यकर्ता छात्रहित में चुप नहीं बैठेंगे। छात्रों के साथ मिलकर सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, तैयारी पूरी

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत
    error: Content is protected !!