रामपुर, सोनपुरवा और ओबरा शिविर में 2306 आवेदन, 289 का निष्पादन; 2017 आवेदन लंबित

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि:
उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा ही अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन मझिआंव प्रखंड के रामपुर पंचायत, सोनपुरवा पंचायत और बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत में किया गया। तीनों शिविरों का उद्घाटन बीडीओ, प्रमुख, जिप सदस्य, नोडल पदाधिकारी एवं मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तीनों शिविरों में प्राप्त आवेदन–निष्पादन विवरण

  • रामपुर पंचायत:
    • कुल प्राप्त आवेदन – 1258
    • निष्पादित – 108
    • लंबित – 1150
  • सोनपुरवा पंचायत:
    • कुल आवेदन – 621
    • निष्पादित – 79
    • लंबित – 542
  • ओबरा पंचायत (बरडीहा प्रखंड):
    • कुल आवेदन – 427
    • निष्पादित – 102
    • लंबित – 325

तीनों शिविरों में कुल 2306 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 289 आवेदन का ही निष्पादन हो सका, जबकि 2017 आवेदन लंबित रह गए।

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, कई सेवाओं का वितरण

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए।
इस दौरान—

  • जॉब कार्ड वितरण
  • महिलाओं की गोद भराई
  • धोती–साड़ी वितरण
  • अबुआ आवास योजना से संबंधित कार्य
  • पहचान पत्र वितरण
  • किसानों के खेत की मिट्टी जांच के प्रमाणपत्र वितरण
    जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी, बीडीओ सह सीओ श्रीमति कनक, राजेश कुमार, प्रमुख आरती दुबे, जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, मुखिया कुमारी छाया, अख्तर ख़ान, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य गुलाब देवी, पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार यादव, सुनीता देवी, सीआई धनलाल उरांव, बंशी पाठक, सहायक ऑपरेटर आनंद कुमार, शतीश सिंह, श्यामा कांत विश्वकर्मा, एटीएम दयानंद पांडे, एमपीडब्ल्यू मनीष कुमार ठाकुर सहित तीनों प्रखंडों के अंचल व प्रखंड के सभी सहायक ऑपरेटर, कर्मी, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग और एएनएम जूलियाना लकड़ा आदि मौजूद रहे।2306

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बहेरवा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन, सहायिका पद रिक्त

    बहेरवा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन, सहायिका पद रिक्त

    ढाई माह पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद, दहेज हत्या का आरोप

    ढाई माह पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद, दहेज हत्या का आरोप

    अनुमंडल अस्पताल व कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

    अनुमंडल अस्पताल व कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

    70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

    70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

    जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
    error: Content is protected !!