रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अखाड़ों ने दिखाया पारंपरिक कौशल

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)
गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सगमा प्रखंड के सगमा, शोनडिहा, सारदा, बीरबल, बैलिया, घघरी और मकरी गांवों में हनुमान ध्वज स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। शाम चार बजे के बाद विभिन्न गांवों से आए अखाड़ों ने जुलूस के रूप में गांव भ्रमण किया और अंततः बीरबल गांव के गांधी चौक पर एकत्रित होकर पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया।
इस दौरान अखाड़ों द्वारा लाठी चलाने सहित कई पारंपरिक युद्धक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव (65 वर्ष) ने भी लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने उनके उत्साह और जज्बे की सराहना की।
साथ ही बीरबल के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा और प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने भी लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान धुरकी थाना के एसआई जुबेर आलम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
श्री राम सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न गांवों से आए अखाड़ों एवं मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु धार्मिक गीतों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के समापन पर श्री राम सेवा समिति द्वारा देवी धाम में महा आरती का आयोजन कर रामनवमी पूजा का विधिवत समापन किया गया। इसके बाद सभी अखाड़े नाचते-गाते हुए अपने-अपने गांव लौट गए।
इस मौके पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष देवराज प्रजापति, जिप सदस्य अंजू यादव, प्रमोद प्रसाद, सुरेश प्रसाद यादव, बालेश्वर यादव, रामचंद्र विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, मणि शंकर विश्वकर्मा, दया गुप्ता, अशोक कुमार श्रीवास्तव और रामेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!