रानीतांली गांव में डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई सुरक्षित डिजिटल भुगतान की जानकारी

Location: Meral


मझिआंव: प्रतिनिधि।
प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत रानीतांली गांव में गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार संस्था अग्र गति के सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा के द्वारा डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य मीना देवी ने की। इस अवसर पर आदिवासी परहिया परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल भुगतान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “हर पेमेंट डिजिटल” अभियान के तहत लोगों को डिजिटल भुगतान प्रणाली के सुरक्षित और जागरूक उपयोग के लिए प्रेरित करना था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत जिले के विभिन्न केंद्रों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि डिजिटल लेनदेन के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन या पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी भुगतान से पहले राशि और प्राप्तकर्ता का नाम सही तरीके से जांच लेना जरूरी है। जागरूकता अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि कई बार साइबर अपराधी लोगों को फोन कॉल या अन्य माध्यमों से झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सभी को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए। उन्हें बताया गया कि यदि किसी प्रकार की ठगी या संदिग्ध लेनदेन की घटना होती है तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही बैंकिंग लोकपाल से शिकायत करने के लिए 7799 022 129 नंबर भी उपलब्ध कराया गया, जिस पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
कार्यक्रम में झारखंड ग्रामीण बैंक के एफएलसी राजीव कुमार दूबे, सीमा देवी, रंजना कुमारी, विजय सिंह, जय सिंह, यमुना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!