राधाकृष्ण नर्सिंग होम के संचालक रजनीकांत वर्मा का निधन, शोक की लहर

Location: Manjhiaon


मझिआंव। नगर पंचायत स्थित राधाकृष्ण मंदिर के सामने संचालित राधाकृष्ण नर्सिंग होम के संचालक एवं रेफरल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कविता वर्मा के पति रजनीकांत वर्मा (38 वर्ष) का मंगलवार रात बिहार के सासाराम स्थित जमुआर के नारायण हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले 24 घंटे से वेंटिलेटर पर थे।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर मझिआंव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी डॉ. कविता वर्मा पति के निधन से बदहवास हो गईं और रोते-रोते बेहोश हो गईं। अंतिम दर्शन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, वार्ड पार्षद गीता सिंह, किसान नेता पुष्परंजन मेहता, डॉ. पतंजलि केसरी, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ, भाजपा नेता प्रेमानंद त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, महावीर अस्पताल के संचालक डॉ. ब्रजेश कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय महिला-पुरुष पहुंचे।
अंतिम संस्कार की तैयारियां राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास एवं पुजारी विनय पाठक की देखरेख में संपन्न हुईं। इसके बाद कोयल नदी तट स्थित राधाकृष्ण मंदिर के सामने श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो नाबालिग पुत्र प्रिंस राज एवं अंकित राज हैं। बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी।
परिजनों ने बताया कि रजनीकांत वर्मा पिछले एक वर्ष से पेट संबंधी बीमारी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका इलाज बिहार और उत्तर प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों में कराया गया था।
रजनीकांत वर्मा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित सिंदुरिया गांव के निवासी थे। वे पिछले डेढ़ दशक से मझिआंव में रहकर राधाकृष्ण नर्सिंग होम का संचालन कर रहे थे। अपने मृदुभाषी, मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन से मझिआंव क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले लोगों ने कहा कि वे हमेशा मुस्कुराकर लोगों से मिलते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!