राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

Location: Shree banshidhar nagar

Writing

बंशीधर नगर (गढ़वा)। प्रतिनिधि। प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर स्थित अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत की ढलाई का कार्य गुरुवार को शुरू हुआ। राजा पहाड़ी शिव मंदिर धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित ढलाई कार्य का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामजी कांस्यकार ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामजी कांस्यकार ने बताया कि अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत की ढलाई का कार्य जनसहयोग से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले ही पूरा होना था, लेकिन नई राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के गठन के बाद निर्माण कार्य बाधित हो गया था। अब उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के निर्देश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गठित नई प्रबंधन समिति को निरस्त एवं भंग किए जाने के बाद मंदिर परिसर में विकास और निर्माण कार्यों को गति मिली है।
बताया गया कि मंदिर में वित्तीय अनियमितता को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मंदिर के सुचारू संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नई राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया था। इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने अनुमंडल पदाधिकारी को नई प्रबंधन समिति गठित करने संबंधी अपने आदेश को वापस लेने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीओ द्वारा नई कमेटी को निरस्त एवं भंग कर दिया गया।
छत ढलाई के मौके पर पंडित गोपाल पाठक, नंदलाल प्रसाद, रामचंद्र विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, रमेश चंद्रवंशी, शैलेश चौबे, अमरेंद्र कुमार, विनोद कुमार देव, कामेश्वर प्रताप देव, राहुल जायसवाल उर्फ मिक्की, ललित किशोर, विनय कुमार, बब्लू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!