रविवार को साप्ताहिक अवकाश और शुक्रवार को शिक्षक के मर्जी से छुट्टी रहता है करमवाटांड़ भरी का उमवि

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पांकी उर्दू स्कूल छोड़ बाकी सभी स्कूल में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। लेकिन पलामू जिले के पांकी प्रखंड में एक ऐसा विद्यालय है, जहां रविवार के साथ शुक्रवार को भी छुट्टी रहता है। पांकी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमवाटांड़ भरी में शुक्रवार को जुम्मा पढ़ने के लिए शिक्षक जावेद अंसारी स्कूल बंद कर देते हैं। शुक्रवार को जब पत्रकारों की टीम 2:04 बजे विद्यालय पहुंचा तो पाया कि स्कूल में ताला लटक रहा है। स्थानीय ग्रामीणों से जब पूछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मा के चलते 12:00 बजे के बाद स्कूल बंद हो जाता है। कभी कभार शुक्रवार को स्कूल खुलता भी नहीं है। विद्यालय के चारों ओर अल्पसंख्यक ही निवास करते हैं। एक दो लोग हिंदू समाज के रहते हैं। अल्पसंख्यक लोग हमेशा शिक्षक की बचाव में रहते हैं। जब शुक्रवार को कोई जांच करने पहुंचता और विद्यालय बंद मिलता है तो इस संबंध में अधिकारी जब आसपास के लोग से पूछताछ करते हैं तो अल्पसंख्यक तबके के लोग झूठ बोलकर शिक्षक को बचाव करते नजर आते हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई लोगों ने बताया कि यहां शुक्रवार को विद्यालय बंद रहता है। शिक्षक द्वारा हमेशा डराया धमकाया जाता है। इसके पूर्व भी इस विद्यालय को शुक्रवार को बंद होने की शिकायत विभाग को मिला था। विभाग ने जांच किया था। अधिकारी द्वारा एक बार शिक्षक को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद शिक्षक अपनी मर्जी से शुक्रवार को स्कूल बंद कर दे रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ शुक्रवार को विद्यालय बंद होने से अभिभावकों के साथ-साथ बच्चों में असमंजन की स्थिति बनी हुई है। लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि यह कोई उर्दू विद्यालय नहीं है, फिर भी शुक्रवार को विद्यालय बंद होना बड़ी बात है। ग्रामीण यदि विरोध करते हैं तो शिक्षक उन्हें झूठे केस में फसाने की धमकी देते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक जावेद अंसारी मनमानी तरीके से स्कूल का संचालन करते हैं। जब चाहे स्कूल बंद कर देते हैं और घर चल जाते हैं। मीनू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिलता है। फर्जी वाउचर बनाकर विद्यालय विकास मद की राशि की निकासी की गई है। स्कूल के बाहर-बाहर रंग रोगन किया गया है। अंदर देखने से प्रतीत होता है कि पिछले कई सालों से विद्यालय का रंग रोगन नहीं हुआ है। विद्यालय की फर्श टूट फूट गया है। पढ़ाई के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोग बताते हैं कि जांच अधिकारी आते हैं, लेकिन मोटी रकम वसूलने के बाद अधिकारी शिक्षक के पक्ष में रिपोर्ट तैयार कर उन्हें बचा देते हैं।

क्या कहते हैं शिक्षक जावेद अंसारी

इस संबंध में शिक्षक जावेद अंसारी ने बताया कि अभी रोजा (इफ्तार) चल रहा है। शुक्रवार को जुमा का दिन रहता है। जुमा पढ़ने के लिए समय से पहले स्कूल बंद कर दिए हैं। 12 बजे तक शुक्रवार को पढ़ाई होती है।

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई : बीईईओ

इस संबंध में बीईईओ परमेश्वर साहू ने बताया कि अपनी मर्जी से शुक्रवार को स्कूल बंद रखना गंभीर बात है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। साप्ताहिक अवकाश रविवार को रखना हैं। शुक्रवार को किसी तरह का स्कूल बंद नहीं रखना हैं। फिलहाल मुखिया सम्मेलन में आ गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!